Bihar Board 12th Topper List 2025: हर साल की तरह इस साल भी बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 12वीं कक्षा की परीक्षा 2025 में आयोजित की और परीक्षा परिणाम के साथ ही बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट 2025 भी जारी की जाएगी। कड़ी मेहनत और लगन से जुड़े छात्रों के लिए यह लिस्ट महत्वपूर्ण है।
बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट न केवल टॉप करने वाले छात्रों की सफलता को दर्शाती है, बल्कि यह उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है जो अपने इतिहास में कुछ बड़ा हासिल करने का सपना देखते हैं। टॉप लिस्ट में शामिल छात्रों को राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाता है और कई बार उन्हें छात्रवृत्ति और अन्य पुरस्कार भी दिए जाते हैं। इस लेख में हम आपको बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट 2025 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी देंगे।
बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट 2025 क्या है? Bihar Board 12th Topper List 2025
बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट एक आधिकारिक सूची है जिसमें इंटरमीडिएट (12वीं कक्षा) परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों के नाम, अंक, प्रतिशत और अन्य महत्वपूर्ण विवरण शामिल हैं। यह सूची बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा तैयार की जाती है और तीनों स्ट्रीम साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स के लिए अलग-अलग जारी की जाती है।
इस टॉपर लिस्ट में पहले, दूसरे और तीसरे नंबर पर आने वाले छात्रों के नाम, उनके अंक और स्कूल का नाम शामिल होता है। और बोर्ड टॉप 1 से टॉप 10 छात्रों की सूची भी जारी करता है, ताकि दूसरे छात्र भी उनसे प्रेरणा ले सकें। टॉप करने वाले छात्रों को न केवल पहचान मिलती है बल्कि उन्हें सरकार और बिहार बोर्ड की ओर से कई पुरस्कार, छात्रवृत्ति और सम्मान भी दिए जाते हैं। यह सूची छात्रों की मेहनत और सफलता को उजागर करती है और दूसरे छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित भी करती है।
बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर वेरिफिकेशन कब से कब तक होंगे: Bihar Board 12th Topper List 2025
बीएसईबी चेयरमैन आनंद किशोर के द्वारा इंटर टॉपर वेरिफिकेशन का कार्य शुरू कर दिया गया है, अब बोर्ड के द्वारा कभी भी रिजल्ट घोषित किया जा सकता है। इंटर टॉपर वेरिफिकेशन 2 दिनों तक चलने वाला है, इंटर टॉपर वेरिफिकेशन 21 मार्च से शुरू कर दिया गया है और 22 मार्च तक किया जाने वाला है, जिसके बाद बोर्ड के द्वारा रिजल्ट घोषित किया जाएगा। वर्ष 2025 में कुल लगभग 13 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए हैं, जिनका रिजल्ट मार्च माह में घोषित होने वाला है, बिहार बोर्ड एक नया कीर्तिमान स्थापित करने वाला है और बिहार बोर्ड फिर से नंबर वन बोर्ड बनने वाला है, बिहार बोर्ड जल्द से जल्द रिजल्ट घोषित करने वाला है, अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और हर अपडेट से अपडेट रहना जरूरी है
अभी नहीं हुई है, 2025 की टॉपर लिस्ट जारी- लेकिन पिछले सालों के ट्रेंड को देखते हुए हम अंदाजा लगा सकते हैं कि इस बार भी लिस्ट में कुछ होनहार और मेहनती छात्रों के नाम शामिल होंगे। हर साल की तरह 2025 में भी साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम के टॉपर्स के नाम अलग-अलग घोषित किए जाएंगे।
पिछले साल 2024 के टॉपर छात्र
- विज्ञान स्ट्रीम में मृत्युंजय कुमार ने 96.2% अंक प्राप्त कर टॉप किया।
- आर्ट्स स्ट्रीम में तुषार कुमार ने 96.4% अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया।
- वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में प्रिया कुमारी ने 95.6% अंक प्राप्त कर बाजी मारी।
2025 में भी हम टॉपर लिस्ट में ऐसे काबिल छात्रों के नाम देख सकते हैं। इस लिस्ट में छात्रों के नाम, स्कूल का नाम, जिला और कुल अंक जैसी जानकारी दी जाएगी। टॉपर लिस्ट में नाम आना किसी भी छात्र के लिए गर्व की बात होती है। यह उनके परिवार, स्कूल और पूरे जिले के लिए भी गर्व की बात होती है। इसके साथ ही बिहार बोर्ड टॉपर्स की प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए उनकी लिखावट और परीक्षा प्रदर्शन की गहन जांच भी करता है ताकि किसी भी तरह की धोखाधड़ी से बचा जा सके।
Read Also…
●Apaar ID Card Download 2025: अपार आईडी कार्ड- यहाँ से Apply औऱ डाउनलोड करें
●Bseb 12th Result 2025: बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट तैयार जल्द होगा जारी- Result Link
●Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट तैयार- देखें कब होगा जारी
बिहार बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम को लेकर अब तक क्या हुआ? Bihar Board 12th Topper List 2025
- – बिहार बोर्ड इंटर की वार्षिक परीक्षा 1 फरवरी 2025 से 15 फरवरी 2025 तक आयोजित की गई थी।
- – कॉपियों की जांच का काम 27 फरवरी से शुरू हुआ था।
- – प्रोविजनल आंसर की 28 फरवरी को जारी की गई थी।
- – कॉपियों की जांच का काम 8 मार्च को पूरा हुआ था।
- – ऑब्जेक्शन विंडो 10 मार्च को बंद कर दी गई थी।
- – 12वीं टॉपर वेरिफिकेशन शुरू है, 21 फरवरी से 22 फरवरी तक ।
बिहार बोर्ड 12वीं इंटर का रिजल्ट कब जारी होगा 2025: Bihar Board 12th Topper List 2025
बिहार में 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। 1 से 15 फरवरी के बीच आयोजित परीक्षाओं में करीब 13 लाख बच्चे शामिल हुए थे। इन सभी को रिजल्ट का इंतजार है। ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 12वीं का रिजल्ट 25 मार्च से 27 मार्च तक जारी होने की संभावना है। हालांकि बोर्ड ने तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

बिहार बोर्ड के टॉपर्स को क्या-क्या इनाम दिए जाएंगे? Bihar Board 12th Topper List 2025
इस साल बिहार बोर्ड के टॉपर्स को पिछले साल के मुकाबले ज्यादा पैसे दिए जाएंगे, क्योंकि इस साल राज्य सरकार ने टॉपर्स को दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना कर दिया है। जी हां, राज्य सरकार ने पिछले साल घोषणा की थी कि 2025 में बोर्ड परीक्षाओं के टॉपर्स को दोगुनी प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इस साल सिर्फ 12वीं ही नहीं बल्कि 10वीं के टॉपर्स को भी दोगुनी प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
बिहार बोर्ड 10वीं-12वीं रिजल्ट 2025 टॉपर्स को इस साल दोगुनी राशि मिलेगी, प्रथम स्थान पाने वाले को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे जो पहले 1 लाख रुपए थे। साथ ही लैपटॉप और मेडल भी दिया जाएगा। इस तरह अब सभी टॉपर्स को दोगुनी राशि दी जाएगी।
बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट और रिजल्ट 2025 चेक करना बहुत आसान है। आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके इसे चेक कर सकते हैं।
स्टेप 1 – सबसे पहले बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2 – इसके बाद होमपेज पर रिजल्ट या इंटरमीडिएट रिजल्ट 2025 का ऑप्शन ढूंढ़कर उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3 – क्लिक करने के बाद रिजल्ट पेज पर बिहार बोर्ड 12वीं टॉपर लिस्ट 2025 या इससे मिलता-जुलता लिंक दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें।
स्टेप 4 – इसके बाद टॉपर लिस्ट खुल जाएगी जो आमतौर पर पीडीएफ फॉर्मेट में होती है। इसे डाउनलोड करके खोलें।
स्टेप 5 – आप पीडीएफ में साइंस, आर्ट्स और कॉमर्स स्ट्रीम के टॉपर्स के नाम और मार्क्स देख सकते हैं।
Important Link
12th Topper List Check | Click Here |
10th Topper List Check | Click Here |
12th Result Check | Click Here |
10th Result Check | Click Here |
Join Whatsapp | Click Here |