Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड पिछले कई सालों से सबसे पहले रिजल्ट जारी कर इतिहास रच रहा है। आपकी जानकारी के लिए यहां बता दें कि बिहार बोर्ड सबसे पहले 2025 मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। बिहार बोर्ड के सूत्रों की मानें तो रिजल्ट इसी महीने आ जाएगा।
Bihar Board 10th Result 2025: लेटेस्ट अपडेट
बिहार बोर्ड ने सभी बोर्ड से पहले मैट्रिक बोर्ड परीक्षा पूरी कर ली है। मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 का आयोजन 17 फरवरी से 25 फरवरी तक किया गया था। जिसमें 16 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। इन सभी परीक्षार्थियों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। और बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2025 का रिजल्ट सबसे पहले जारी करने जा रहा है।
कॉपी मूल्यांकन का काम भी पूरा- Bihar Board 10th Result 2025
बिहार बोर्ड मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2025 में शामिल हुए 16 लाख से ज्यादा परीक्षार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य करीब 10 दिनों में पूरा हो गया है। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मैट्रिक की कॉपी जांच 01 मार्च से 10 मार्च तक पूरी हो चुकी है। अब इंतजार रिजल्ट जारी होने का है।
OMR शीट का मूल्यांकन भी खत्म-बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2025 आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मैट्रिक परीक्षा में 50% ऑब्जेक्टिव प्रश्न OMR शीट पर लिए गए थे। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने ऑब्जेक्टिव प्रश्नों की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। और इस पर आपत्ति दर्ज कराने की तिथि भी समाप्त हो गई है। चूंकि OMR शीट का मूल्यांकन कंप्यूटर से होता है, इसलिए उत्तर पुस्तिका के मूल्यांकन के साथ ही यह कार्य भी पूरा हो जाएगा।
मैट्रिक रिजल्ट जारी होने में और कितना समय लगेगा? Bihar Board 10th Result 2025
बिहार बोर्ड कॉपी और ओएमआर शीट चेक करने के 1 हफ्ते के अंदर रिजल्ट जारी कर देता है। रिजल्ट जारी करने के लिए अब 2 काम और बाकी हैं।
- अब मैट्रिक के टॉपर छात्रों की कॉपियों का फिर से मूल्यांकन होगा।
- और फिर टॉपर वेरिफिकेशन शुरू होगा।
- बिहार बोर्ड इन दोनों कामों के लिए 3-4 दिन का समय लेता है। यानी अब रिजल्ट कुछ ही दिनों में जारी होने की संभावना है।
Read Also…
- Bseb 10th 12th Topper List 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक- इंटर टॉपर लिस्ट- यहाँ देखें
- Bihar Board 10th 12th Result Link 2025: 10वीं- 12वीं रिजल्ट तैयार- देखें कब होगा जारी!
- LNMU Part 3 Admit Card Release 2022-25: B.A, B.Sc & B.Com पार्ट 3 परीक्षा एडमिट कार्ड जारी- यहाँ से डाउनलोड करें
- PPU Pg 1st Semester Result Out 2025: Patliputra University PG Result Download Link
Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट तैयार – देखें कब होगा जारी
बीएसईबी इस साल भी सभी बोर्ड से पहले मैट्रिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। इस साल के रिजल्ट के साथ बिहार बोर्ड फिर से एक नया इतिहास रचने जा रहा है। पिछले कुछ सालों के रिजल्ट की तिथि और समय नीचे दिया गया है। इससे आप खुद समझ पाएंगे कि इस साल रिजल्ट कब जारी होगा। वर्ष- दिनांक- समय
- 2015- 20 जून दोपहर 3 बजे
- 2016- 29 मई दोपहर 3 बजे
- 2017- 22 जून दोपहर 1 बजे
- 2018- 26 जून शाम 5 बजे
- 2019- 6 अप्रैल दोपहर 1 बजे
- 2020- 26 मई दोपहर 12:30 बजे
- 2021- 5 अप्रैल दोपहर 3:30 बजे
- 2022- 31 मार्च दोपहर 1 बजे
- 2023- 31 मार्च दोपहर 1 बजे
- 2024 31 मार्च दोपहर 1.30 बजे
- 2025 जल्द ही आ रहा है —- 31 मार्च तक ( अनुमानित )
कुल मिलाकर अगर हम आपको इस पूरी पोस्ट का सारांश दें तो बिहार बोर्ड ने अभी तक मैट्रिक वार्षिक परीक्षा परिणाम की आधिकारिक तिथि घोषित नहीं की है। लेकिन बिहार बोर्ड के सूत्रों से खबर आ रही है कि मैट्रिक रिजल्ट इसी महीने घोषित कर दिया जाएगा। और पिछले सालों के रुझान और बीएसईबी की तैयारी से पता चलता है कि रिजल्ट 31 मार्च तक घोषित किया जाएगा।

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट कैसे चेक करें: Bihar Board 10th Result 2025
स्टेप 1 – रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले अपने फोन या कंप्यूटर पर बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in या results.biharboardonline.com खोलें।
स्टेप 2 – अब होमपेज पर बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2025 का लिंक होगा। उस पर क्लिक करें।
स्टेप 3 – एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड डालना होगा। सारी जानकारी सही-सही भरें।
स्टेप 4 – सबमिट बटन पर क्लिक करें। आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
स्टेप 5 – रिजल्ट को पीडीएफ में डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।
Division Check करें Direct Link | Click Here |
Result Important Link
10th Result Check | Click Here |
12th Result Check | Click Here |
10th 12th Topper List | Click Here |
Join Whatsapp | Click Here |