APAAR ID Card 2025: अपार आईडी की शुरुआत राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत की गई थी। यह पहल भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा की गई है, जिसमें छात्रों को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जानी है। वन नेशन वन स्टूडेंट आईडी के लिए सरकार ने पूरे देश में अपार आईडी की व्यवस्था की है। इससे छात्रों का पूरा शैक्षणिक रिकॉर्ड एक ही जगह उपलब्ध होगा और वह भी डिजिटल फॉर्म में। यानी छात्रों को अपने दस्तावेज अलग से कहीं भी जमा करने की जरूरत नहीं होगी। अपार आईडी के जरिए सारा शैक्षणिक डेटा नियोक्ता या संबंधित विभाग के पास पहुंच जाएगा। अपार आईडी की शुरुआत राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत की गई थी। यह पहल भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा की गई है, जिसमें छात्रों को एक विशिष्ट पहचान संख्या दी जानी है। इस नंबर के जरिए उनके सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सेव हो जाएंगे। स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले सभी छात्रों को यह कार्ड बनवाना अनिवार्य है।
APAAR ID कार्ड क्या है? APAAR ID Card 2025
APAAR का मतलब है ऑटोमेटेड परमानेंट एकेडमिक अकाउंट रजिस्ट्री। इसे ABC यानी एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट भी कहते हैं। इससे छात्रों को एक यूनिक ID मिलेगी जो उनकी शैक्षणिक पहचान बनेगी। इसके लिए छात्रों को 12 अंकों की एक यूनिक ID मिलेगी, जिसमें प्राइमरी से लेकर हायर एजुकेशन तक का पूरा रिकॉर्ड होगा। यह ID एक स्थायी पहचान के तौर पर भी काम करेगी, इसमें छात्रों के शैक्षणिक रिकॉर्ड के साथ डिजिटल सर्टिफिकेट भी होंगे। इसके अलावा अगर छात्र किसी दूसरी एक्टिविटी में हिस्सा लेते हैं तो उसका भी पूरा रिकॉर्ड होगा।
Read Also….
- Bihar Board 10th Result 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट तैयार- देखें कब होगा जारी
- Bseb 10th 12th Topper List 2025: बिहार बोर्ड मैट्रिक- इंटर टॉपर लिस्ट- यहाँ देखें
- LNMU Part 3 Admit Card Release 2022-25: B.A, B.Sc & B.Com पार्ट 3 परीक्षा एडमिट कार्ड जारी- यहाँ से डाउनलोड करें
- PPU Pg 1st Semester Result Out 2025: Patliputra University PG Result Download Link
आधार और डिजी लॉकर को जोड़ा जाएगा
APAAR ID का यूनिक नंबर आधार नंबर से जोड़ा जाएगा। इसका सत्यापन आधार आईडी से किया जाएगा। शर्त यह है कि 5 साल की उम्र पूरी करने वाले किसी भी बच्चे को अपार आईडी बनवाना अनिवार्य होगा। हालांकि, इसके लिए बच्चों के माता-पिता से अनुमति लेना जरूरी होगा। अपार आईडी को डिजी लॉकर से भी जोड़ा जाएगा। इससे कोई भी अपार आईडी धारक अपने दस्तावेज डिजिटल तरीके से कहीं भी जमा कर सकता है।

कैसे करें अपार आईडी रजिस्ट्रेशन: APAAR ID Card 2025
APAAR ID के लिए रजिस्ट्रेशन करने से पहले सबसे पहले स्कूलों को अभिभावकों से सहमति लेनी होगी। इसके बाद डिजी लॉकर की वेबसाइट पर जाकर ऐप डाउनलोड करें। साइनअप पर क्लिक करें और अपना मोबाइल नंबर और आधार कार्ड नंबर लिखें। ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपको अपनी आधार जानकारी एकेडमिक बैंक ऑफ क्रेडिट्स के साथ शेयर करनी होगी। इसके बाद डिजी लॉकर में लॉग इन करें और ABC सेक्शन में जाकर अपनी एकेडमिक जानकारी शेयर करें। इसके बाद सबमिट करें और आपकी APAAR ID बन जाएगी।
कैसे करें डाउनलोड: APAAR ID Card 2025
APAAR ID डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको डिजी लॉकर में लॉग इन करना होगा। इसके लिए यूजरनेम और पासवर्ड की जरूरत होगी। इसके लिए APAAR सेक्शन में जाकर संबंधित विकल्प पर क्लिक करें। अब आपके सामने APAAR ID खुल जाएगी, आप इसे प्रिंट कर सकते हैं या डाउनलोड कर सकते हैं।
Important Link
Apply Online | Click Here |
Appar Id Card Download | Click Here |
Join Whatsapp | Click Here |
Join Telegram | Click Here |